कार व बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल

सीहोर: रविवार की दोपहर इछावर मार्ग स्थित डाईट के सामने एक कार और बाइक के बीच जोरइदार भिड़ंत हो जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहां से गुजर रहे ग्राम आमाझिर के युवा कृष्णपाल उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है. कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है.

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया मीरा निवासी जीतेन्द्र मालवीय अपनी बाइक क्रमांक एमपी 37 एमएस 7223 से जा रहा था तभी डाईट के सामने एक कार चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

इस हादसे में युवक जीतेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया. वह सड़क पर पड़ा तड़प रहा था तभी वहां ग्राम आमाझिर निवासी कृष्णपाल का आना हुआ. वह तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

कृषि मंत्री चौहान ने समूह की महिलाओं से की चर्चा

Sun Jun 8 , 2025
इछावर: गत दिवस केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्व मंत्री कारण सिंह वर्मा, विधायक रमाकांत भार्गव एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा आजीविका पार्क भाऊखेड़ी का भ्रमण किया गया. केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह की महिलाओं द्वारा आर्थिक सामाजिक और वैचारिक सशक्तिकरण के उदाहरण को […]

You May Like