अजीत पवार की अस्थियां नासिक में गोदावरी नदी में विसर्जित की गयी

नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र में बारामती के पास पिछले हफ्ते विमान दुर्घटना में राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा-एपी) अध्यक्ष अजीत पवार की दुखद मौत के बाद उनकी अस्थियां सोमवार को यहां गोदावरी नदी में विसर्जित की गईं।

विसर्जन से पहले कालिदास कला मंदिर में सर्वदलीय शोकसभा रखी गई थी।

वरिष्ठ पार्टी नेता छगन भुजबल श्री अजीत पवार की अस्थियां नासिक लाए थे। गोदावरी नदी के किनारे पूजा के बाद अस्थियों को यहां रामकुंड में विसर्जित किया गया।

इस मौके पर राज्य के मंत्री नरहरि ज़िरवाल, विधायक दिलीप बनकर, माणिकराव कोकाटे, हीरामन खोसकर, सरोज अहिरे, जयंत जाधव, रंजन ठाकरे, शरद अहेर, विष्णुपंत म्हैसधुने, पूर्व सांसद समीर भुजबल, पंकज भुजबल, पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक, प्रेरणा बलकवड़े, पार्षद गौरव गोवर्धने, संजय खैरनार, किरण पनकर, अमर वज़रे और नरेश पाटिल मौजूद थे।

 

 

Next Post

भारत अमेरिका व्यापार समझौते से बड़े अवसर खुलेंगे: पीयूष गोयल

Tue Feb 3 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और शुल्क पर हुई सहमति को ऐतिहासिक बताते हुए उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा दोनों देश की जनता को बधाई दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने श्री ट्रंप की ओर से आए फोन […]

You May Like