आवारा कुत्तों को पिंजरे में कैद देख नगर वासियों को मिली राहत

निवाली।नगर में पिछले दिनों कुत्तों का काफी आतंक देखने को मिल रहा था जिसके चलते विगत 16 दिनों में कुत्तों ने 21 लोगों को शिकार बनाया था जिसमें रविवार के दिन ही कुत्तों ने 15 लोगों को काटा था जिसमें एक के बाद एक घायल निवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया वह उपचार कर उन्हें घर भेजा गया स्थिति को देखते हुए निवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉक्टर मुकेश डांगी के द्वारा मुख्य नगर परिषद अधिकारी रूपसिंग सोलंकी को पत्र लिखकर के घटना से अवगत कराया व भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसलिए जल्द से जल्द व्यवस्था करने के लिए कहा गया इसके बाद नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर पिंजरे में बंद किया गया निवाली मुख्य नगर परिषद अधिकारी रूपसिंग सोलंकी के द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों कुत्ते के काटने से हुई दर्दनाक घटनाऐं जिनमे कुत्ते 18 माह के बच्चे से लेकर 75 वर्ष के बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा था जिसके चलते नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ कर क्षेत्र की सीमा से बाहर किया गया है वहीं भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो इसलिए समय-समय पर अभियान चला कर आवारा कुत्तों को पड़कर क्षेत्र की सीमा से बाहर छोड़ा जाएगा ।

Next Post

राजा मर्डर: इंदौर के फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची शिलांग पुलिस

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें अब तेजी से खुल रही हैं. एक ओर जहां मंगलवार को शिलांग पुलिस ने मेघालय के सोहरा स्थित वेई सावडोंग वॉटरफॉल्स पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन कराया, वहीं दूसरी ओर उसकी एक अन्य टीम इंदौर में सक्रिय रही. हत्याकांड के बाद रुकी सोनम के […]

You May Like