ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से यात्री हुए परेशान, कोटा-इंदौर ट्रेन का प्लेटफार्म 1 की जगह 2 करने से हुई भागदौड़

ब्यावरा। रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब 1 नंबर पर आने वाली कोटा-इंदौर ट्रेन का प्लेटफार्म बदलते हुए उसे 2 नबंर पर कर दिया गया. ऐसे में यात्रियों को आनन-फानन में ओव्हर ब्रीज पार कर 2 नंबर प्लेटफार्म पर जाना पड़ा.

जानकारी के अनुसार ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर कोटा-इंदौर ट्रेन का स्टॉपेज प्लेटफार्म नंबर 1 पर होता है लेकिन रविवार को जब कोटा -इंदौर ट्रेन आयी तो आज उसका स्टॉपेज प्लेटफार्म नंबर 2 पर कर दिया गया.

इधर से उधर पहुंचे यात्री

हमेशा की तरह इंदौर की और जाने वाले यात्री कोटा-इंदौर ट्रेन का इंतजार करते हुए प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़े हुए थे. इसी बीच कोटा -इंदौर ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने की जानकारी दी गई. ऐसे में यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंचे. कोटा-इंदौर से जाने वाले हरिओम गुप्ता एवं अन्य यात्रियों के अनुसार ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से इधर से उधर सामान लेकर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

1 घंटे खड़ी रही वाराणसी-सूरत

जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सप्ताह में चलने वाली स्पेशल ट्रेन वाराणसी से सूरत एक्सप्रेस को करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ा रखा गया. क्योंकि ऊना एवं साबरमती ट्रेन की क्रॉसिंग यहीं पर हुई. दोनों ट्रेन की क्रॉसिंग के बाद कोटा-इंदौर ट्रेन की भी क्रॉसिंग हुई. तत्पश्चात वाराणसी से सूरत जाने वाली स्पेशल ट्रेन को रवाना किया. इस तरह यह स्पेशल ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.21 बजे आयी थी जो 11.31 बजे रवाना हुई. इतने समय तक ट्रेन के स्टेशन पर खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

भीड़ के चलते अधिक परेशानी

दीपावली, भाईदूज का त्यौहार करने अपने घर आये लोगों का वापस अपने गंतव्य की और जाने का सिलसिला चल रहा है. रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इंदौर की और जाने वाले यात्रियों की संख्या रही. यही कारण है कि कोटा-इंदौर ट्रेन का प्लेटफार्म बदले जाने पर काफी संख्या में यात्रियों को ओव्हर ब्रीज के माध्यम से 1 नंबर से 2 नंबर प्लेटफार्म पर जाना पड़ा. ऐसे में बुजुर्ग, बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

Next Post

क्षत्रिय छीपा सूर्यवंशी समाज ने दीवाली मिलन, अन्नकूट मनाया

Sun Oct 26 , 2025
ग्वालियर। क्षत्रिय छीपा सूर्यवंशी समाज समिति, ग्वालियर द्वारा दीवाली मिलन एवं अन्नकूट समारोह का आयोजन किया गया। समाज के सभी वर्गों बुजुर्ग, मातृशक्ति, युवा और बाल वर्ग की उपस्थिति ने कार्यक्रम को एकता और अपनत्व का उत्सव बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भारत सिंह कुशवाह […]

You May Like