क्या विकास कार्य किसी कार्यक्रम या फीता काटने के इंतजार में रुकेंगे : यशोधरा राजे

ग्वालियर। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि क्या विकास कार्य अब किसी कार्यक्रम या फीता काटने के इंतजार में रुकेंगे ।

मामला ग्वालियर से जुड़ा हुआ है और ग्वालियर में तमाम ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो बनकर तैयार हैं, चाहे आईएसबीटी की बात करें चाहे स्मार्ट स्कूल की बात करें चाहे विवेकानंद नीडम होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाले आरओबी की करें। विवेकानंद नीडम पुल 8 साल के इंतजार के बाद तैयार हो चुका है। इसके बावजूद भी उसे जनता के लिए नहीं खोला गया। जनता सरकार के विरोध में आ गई। जनता का ऐलान हुआ कि यदि प्रशासन उद्घाटन करके पुल नहीं खोलता है तो जनता स्वयं उद्घाटन करके पुल शुरू कर देगी। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने एक्स हैंडल पर इसी को लेकर अपना दर्द बयां किया है। यशोधरा राजे लिखती हैं, वर्षों के इंतजार के बाद ग्वालियर का विवेकानंद नीड़म का पुल बनकर तैयार है, फिर भी जनता के लिए नहीं खुला – क्यों? क्या अब विकास कार्य किसी कार्यक्रम या फ़ीता काटने के इंतज़ार में रुकेंगे? ग्वालियर के लोग जवाब के हक़दार हैं।

बहरहाल ताजा खबर यह है कि जिला प्रशासन ने पूरा सर्वे करके अब इस पुल के उद्घाटन की घोषणा कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 8 अप्रैल को इस पुल का लोकार्पण करेंगे। अब इस घोषणा के बाद जनता का विरोध शांत हो गया है।

Next Post

कांग्रेस का सवाल दमोह के फर्जी डॉक्टर के फरार होने के पीछे किसका हाथ

Mon Apr 7 , 2025
भोपाल। दमोह जिले में हाल ही में सामने आए फर्जी डॉक्टर मामले ने पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक फजी डॉक्टर, जो खुद को लंदन का प्रशिक्षित कार्डियोलॉजिस्ट बताकर मिशनरी अस्पताल में हार्ट सर्जरी कर रहा था, ने कम से कम 8 मरीजों की जान […]

You May Like