
इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की परतें अब तेजी से खुल रही हैं. एक ओर जहां मंगलवार को शिलांग पुलिस ने मेघालय के सोहरा स्थित वेई सावडोंग वॉटरफॉल्स पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन कराया, वहीं दूसरी ओर उसकी एक अन्य टीम इंदौर में सक्रिय रही. हत्याकांड के बाद रुकी सोनम के ठिकानें पर शिलांग पुलिस ने की जांच.
मेघालय पुलिस की इस टीम ने लोकल पुलिस के साथ देवास नाका क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया. टीम ने उस फ्लैट की तलाशी ली, जहां आरोपी सोनम रघुवंशी हत्या के बाद ठहरी थी.यह फ्लैट आरोपी विशाल के नाम से किराए पर लिया था. जांच में यह सामने आया है कि हत्या की साजिश रचने या साक्ष्य छुपाने के लिए यह फ्लैट इस्तेमाल किया गया हो सकता है. फ्लैट से कुछ दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस और अन्य संदिग्ध वस्तुएं जब्त की गई हैं. मकान मालिक सहित कुछ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है. शिलांग पुलिस अब इंदौर और मेघालय दोनों जगहों से जुटाए गए तथ्यों को मिलाकर केस की विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है. मामले की जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे संभव हैं.
