सड़क किनारे लगे पेड़ों की छंटाई कार्य प्रारंभ

छिंदवाड़ा: पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छिंदवाड़ा से झिरपा तक लगभग 110 किलोमीटर के मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ों की छंटाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क पर पेड़-पौधों की डालियों के कारण कम हुई विजिबिलिटी को सुधारना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

लंबे समय से सड़क पर झुकी पेड़-पौधों की डालियों के कारण वाहन चालकों को स्पष्ट मार्ग नहीं दिखता था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिसके तहत यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन नागरिकों से अपील.. करता है कि वे इस कार्य के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन धीरे चलाएं और इस अभियान में सहयोग करें, ताकि सड़क को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके।

Next Post

बस स्टेंड के यात्री प्रतिक्षालय में निगम ने की कार्यवाही

Mon Mar 3 , 2025
छिंदवाड़ा: नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा निगम के अतिक्रमण दल को शहर में लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान निगम का अतिक्रमण दस्ता सहायक आयुक्त एवं अतिक्रमण दल प्रभारी सुश्री मीना कोरी के नेतृत्व में नया बस स्टेंड पहुंचा। निगमायुक्त के आदेश पर बस स्टेंड […]

You May Like