दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय में बैठक, समितियों के गठन के निर्देश

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय में 16 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन के निर्देश दिए गए ।
कुलगुरु प्रो. राजपूत ने बैठक में उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समारोह को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण और गरिमामय आयोजन है। इसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें। आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा सहित प्रो. जे.एन. गौतम, डॉ. विवेक बापट, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. समीर भागवत, डॉ. के.एस. ठाकुर, डॉ. सुशील मण्डेरिया, डॉ. सपन पटेल, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ स्वर्णा परमार,डॉ. मुकुल तेलंग, सहायक कुलसचिव अमित सिसोदिया तथा इंजीनियर राजेश नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी अली फजल और ऋचा चड्ढा की प्रेम कहानी, वेनिस में हाथ थामने से शादी तक ऐसा रहा सफर

Thu Oct 15 , 2026
मुंबई, अली फजल और ऋचा चड्ढा की मुलाकात ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। ऋचा ने पहले प्रपोज किया, जबकि अली को प्यार का इजहार करने में तीन महीने लगे। साल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अली फजल 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे […]

You May Like