आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान जरूरी : कलेक्टर

जबलपुर: समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने और 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। बैठक में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की गई।

उनके कार्यक्रमों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान, कृषि मंथन, भूमिपूजन, और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में सहभागिता शामिल है।रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू करने निर्देशकलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगरीय क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को तेज़ी से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही बैठक में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, नरवाई जलाने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई।
बाल विवाह रोकने टीम होगी गठित
बैठक में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए जिला, खंड और ग्राम स्तर पर टीम गठन के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की तैयारी करने को कहा गया।

Next Post

एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने संभागायुक्त के निर्देश

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने सोमवार को संभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और समयावधि पत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निराकरण तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान […]

You May Like

मनोरंजन