खेलते-खेलते हौद में गिरा मासूम, मौत

फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत
इंदौर: मंगलवार को आजाद नगर थाना क्षेत्र के देवनगर में दो साल के मासूम बच्चे की हौद में गिरने से मौत हो गई. वहीं बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की भी दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.

मंगलवार के दिन आजाद नगर थाना क्षेत्र के देवनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पर मजदूरी करने वाले एक परिवार का दो साल का मासूम खेलते खेलते हौद में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दो साल के गर्व पिता गोविंद के माता-पिता मजदूरी का काम करते है. बच्चा को लेकर परिजनों तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गर्व के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज मामले में जांच शुरु की.

तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत
इसी तरह की एक अन्य घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी हुई. बाणगंगा पुलिस ने बताया कि सांवेर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए एक कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान मनीष पिता थॉमस के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम के दौरान मनीष की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे तत्काल एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है

Next Post

खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार

Wed Jan 8 , 2025
शुद्ध पेयजल और बाथरूम की नहीं है व्यवस्था जबलपुर:मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र 6 की तरफ से बाहर आकर आरपीएफ बूथ के पास मेट्रो बस पकड़ने वाले यात्रियों को धूप, बरसात में घंटों खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। इनमें महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे सब शामिल हैं। स्टेशन परिसर से […]

You May Like