शिवपुरी में आवारा गाय के हमले में आंगनवाड़ी सहायिका घायल, आए 40 टांके; हालत गंभीर

शिवपुरी: आवारा गाय के हमले में आंगनवाड़ी सहायिका आशा सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गईं। कचरा फेंकने निकली आशा के पेट में गाय के सींग लगने से गहरा घाव हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने 40 टांके लगाए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती किया गया है। घटना कान्हा कुंज स्थित पाराशर डुप्लेक्स के पास हुई, जहां नगरपालिका का अस्थायी कचरा डंपिंग पॉइंट मौजूद है।

कचरा फेंकते समय वहां खड़ी गायों में से एक अचानक उन पर टूट पड़ी और उन्हें उछालकर जमीन पर गिरा दिया। तेज चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस डंपिंग पॉइंट पर अक्सर आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। कचरे की अधिकता होने पर इसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हटाया जाता है, लेकिन तब तक वहां पशुओं की भीड़ लगी रहती है।

Next Post

ब्रिटेन ने स्विंडन में नया ड्रोन उत्पादन केंद्र शुरू किया

Fri Nov 21 , 2025
लंदन, 21 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के स्विंडन में एक नया ड्रोन उत्पादन केंद्र शुरू किया है। ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “40,000 वर्ग फुट में निर्मित इस संयंत्र का उद्घाटन रक्षा मंत्री अल कार्न्स ने किया है। यह जर्मनी के बाहर स्टार्क का […]

You May Like