ब्रिटेन ने स्विंडन में नया ड्रोन उत्पादन केंद्र शुरू किया

लंदन, 21 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के स्विंडन में एक नया ड्रोन उत्पादन केंद्र शुरू किया है।

ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “40,000 वर्ग फुट में निर्मित इस संयंत्र का उद्घाटन रक्षा मंत्री अल कार्न्स ने किया है। यह जर्मनी के बाहर स्टार्क का पहला उत्पादन केन्द्र है। आने वाले महीनों में यहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से लैस मानवरहित ड्रोनों का निर्माण शुरू हो जाएगा।”

बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ड्रोन यूक्रेन को दिए जाएंगे या नहीं, लेकिन कहा गया है कि यह सुविधा हजारों वर्टस लोइटरिंग गोला-बारूद का उत्पादन करेगी, जिसे यूक्रेन में पहले ही सफलतापूर्वक तैनात किया जा चुका है।

स्टार्क यूके के प्रबंध निदेशक माइक आर्मस्ट्रांग ने कहा कि इस संयंत्र में निवेश का उद्देश्य ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय, यूक्रेन और अन्य यूरोपीय साझेदारों की सहायता करना है। बयान में कहा गया कि इसमे 2026 में उत्पादन शुरू होगा।

Next Post

दो बाईकों की टक्कर, पति-पत्नी और बच्चा घायल

Fri Nov 21 , 2025
भिंड: पावई थाना क्षेत्र के मसूरी रोड पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में पति-पत्नी सहित एक 7 वर्षीय बच्चा घायल हो गया।रतनूपुरा निवासी 34 वर्षीय रविन्द्र जाटव अपनी पत्नी मीना देवी और भांजे शिवांश के साथ मसूरी से बहन के घर से भिंड आ रहे थे। मसूरी रोड के […]

You May Like