एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने संभागायुक्त के निर्देश

जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने सोमवार को संभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों और समयावधि पत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निराकरण तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए संभागायुक्त ने सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही गेहूं उपार्जन कार्य भी शासन के निर्देशानुसार समयसीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों में साप्ताहिक भ्रमण अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना के तहत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता और मत्स्य विभागों को अपने-अपने लक्ष्यों की पूर्ति के साथ पोर्टल पर नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया।
कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में सामाजिक न्याय, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सीएम हेल्पलाइन और लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त ने छात्रवृत्ति वितरण समय पर करने और ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Next Post

गेहूं उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त उपलब्ध हों बारदाने

Tue Apr 7 , 2026
सीहोर। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 10 अप्रैल से प्रारंभ होगा. उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की. […]

You May Like