
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत उर्दू स्कूल मैदान ठक्कर ग्राम में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया । हमले में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक कासिम मंसूरी 22 वर्ष निवासी टेढ़ीनीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चाचा इबरार हुसैन निवासी हड्डी गोदाम उर्दू स्कूल के पीछे हनुमानताल आया था इसके बाद अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उर्दू स्कूल मैदान ठक्कर ग्राम में हड्डी गोदाम निवासी इस्लामुद्दीन मिला जो उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैेसे देने से मना किया तो इस्लामुद्दीन ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
