सीहोर. 90 वर्ष के बुजुर्ग किसान को बैल की जगह स्वयं हल जोतने पर चंदेरी गांव के किसानों ने मदद का हाथ बढ़ाया. किसानों ने नया ट्रैक्टर खरीदा है जिससे बुजुर्ग किसान अमरसिंह के कृषि कार्य बिना पैसे करेंगे.
उल्लेखनीय है कि ग्राम तज के 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान अमरसिंह द्वारा अपने खेतों में बैल की जगह खुद हल चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद कई जनप्रतिनिधि व किसान संघ के नेता गांव में उनसे मिलने गए और उनकी मदद करने का आश्वासन दिया. गुरुवार को ग्राम चन्देरी के किसान एमएस मेवाड़ा, गोपाल सिंह मेवाड़ा, शेरसिंह, करण सिंह, प्रभुलाल, अर्जुन सिंह ग्राम आलमपुरा सहित अनेक किसानों ने नया ट्रैक्टर खरीदा.
शोरूम संचालक जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल द्वारा पांच गांव के किसान ग्राम नई चन्देरी, पुरानी चन्देरी, पिपलिया मीरा, आलमपुरा, भगवानपुरा व तज के किसान 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान अमरसिंह को बुलाया और साफा बांधकर सम्मान किया. बुजुर्ग किसान को हल भेंट किया. किसानों ने निर्णय लिया. किसान अमरसिंह के हिस्से की कृषि भूमि की टै्रक्टर द्वारा मुफ्त में हकाई-बुआई की जाएगी और इनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. क्योंकि इतनी उम्र हो जाने के बाद भी इनके द्वारा इतनी मेहनत की जा रही है. जो कि सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं. साथ ही सभी किसानों से यह भी अपील करते हैं कि ऐसे बुजुर्ग किसानों की मदद करना चाहिए.
