इलाज में लापरवाही का आरोप,तोड़े अस्पताल के कांच

खंडवा। इंदौर रोड़ स्थित पम्पुरी हॉस्पिटल में एक मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर तोडफ़ोड़ की है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के कांच फोड़ दिए और जमकर अपना आक्रोश प्रकट किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं सूचना मिलते ही एसडीएम,सीएसपी सहित तीनों थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया।

बता दें कि, 21 मई को खंडवा के इंदौर नाके के पास पम्पुरी हॉस्पिटल में एक ज्योति नाम की महिला किडनी संबंधित समस्या को लेकर भर्ती कर उसका इलाज किया गया था। इस दौरान महिला की तबीयत ज्यादा बिगडऩे के बाद महिला को इंदौर रेफर किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने पम्पुरी हॉस्पिटल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में हॉस्पिटल के संबंध में जांच चल रही है। इस की रिपोर्ट सीएमएचओ ऑफिस से आने के बाद मृतक पक्ष की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कोरोना के आठ नए मरीज,एक्टिव केस बढ़कर 72 

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे फिर चिंता बढ़ा रही है. मंगलवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज आए, जिसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 72 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 88 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से […]

You May Like