कोरोना के आठ नए मरीज,एक्टिव केस बढ़कर 72 

इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे फिर चिंता बढ़ा रही है. मंगलवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज आए, जिसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 72 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 88 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 80 सैंपल निगेटिव, जबकि 8 सैंपल पॉजिटिव पाए गए. राहत की बात यह रही कि मंगलवार को 4 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए. कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है. जिले में 1 जनवरी से अब तक 1,448 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 120 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. इनमें से 47 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि फिलहाल 72 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Next Post

दुर्गा बामनिया संभालेंगी नीमच नपा में सीएमओ का पद   

Tue Jun 17 , 2025
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की नई सीएमओ के रूप में दुर्गा बामनिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका जावरा से तबादला किया गया है। नीमच नगर पालिका सीएमओ का पद लंबे समय से खाली है। पूर्व सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के निलंबन के बाद से ही यह पद खाली पड़ा […]

You May Like