एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया। अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने, तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच और कुलदीप यादव को विशेष सम्मान मिला।
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना, लेकिन विजेता ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथों नहीं ली। वहीं पूरे टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द मैच बने तिलक वर्मा को बेहतरीन और यादगार पारी के लिए सम्मानित किया गया।
ऐसा देखने को मिला कि टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें एक कार भी पुरस्कार स्वरूप मिली। अभिषेक ने कहा, “कार मिलना हमेशा खुशी की बात होती है। विश्व कप जीतने के बाद इस टीम में जगह बनाना किसी भी ओपनर के लिए आसान नहीं था। मैंने अपने खेल पर बहुत मेहनत की और कोच व कप्तान का सहयोग शुरू से ही मिला।”
