बेलगाम कार ने तीन को कुचला

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत चूल्हा चौका रेस्टोरेंट के आगे बेलगाम कार ने तीन लोगों को कुचल दिया।पुलिस ने बताया कि संदीप यादव 25 वर्ष निवासी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मम्मी मीना यादव एवं चचेरी बहन पूजा यादव के साथ शारदा मंदिर बरेला दर्शन करने जा रहे थे, तीनों आटो से गौर तक गये थे वहां से काफी देर तक दूसरा आटो शारदा मंदिर बरेला जाने के लिये नहीं मिलने पर तीनो बरेला जाने के लिये वायपास हाईवे रोड़ किसी साधन करने के लिये जा रहे थे.

हम तीनों के अलावा एक व्यक्ति भी हमारे साथ था जो बरेला शारदा मंदिर जा रहा था, पैदल चूल्हा चौका रेस्टोरेंट के आगे पहॅुचे तभी कार क्रमांक एमपी 20 जेड यू 8624 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये मीना यादव, पूजा याएव एवं उक्त व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों रोड़ पर गिर गये तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।

Next Post

महिला ने लगाई फांसी

Mon Sep 29 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत तौरी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मोहन सिंह सैयाम 52 वर्ष निवासी ग्राम तौरी ने सूचना दी […]

You May Like

मनोरंजन