भोपाल: श्री धर्मनाथ दिगंबर जैन मंदिर पलासी करोद में नव निर्मित जिनालय में नवीन वेदिका शिलान्यास मुनि निर्वेग सागर मुनि विमल सागर मुनि अनंत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ.
मूलनायक प्रभु धर्म नाथ के अभिषेक मंत्रों उच्चारित शांति धारा के साथ विधि विधान से अनुष्ठान हुए प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया ब्रह्मचारी धीरज भैया राहत गढ़ के निर्देशन में शिलान्यास की शिला अर्पित की गई मुनि निर्वेग सागर ने कहा धार्मिक अनुष्ठान आत्मिक आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र होते हे, जीवन में आचरण में सरलता भावों में निर्मलता धार्मिकता से आती है।
