जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सरेराह बाइक सवार युवकों को रोककर उन पर डंडे से हमला कर दिया। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। इसके बाद उनकी बाइक भी तोड़ दी और भाग गए।पुलिस के मुताबिक राहुल शर्मा निवासी ग्राम मंडला गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीए का छात्र है। शाम करीब सात बजे चाचा के लडक़े अखिलेश शर्मा, दोस्त दीप्पू के साथ मोटर साईकिल से चाचा की तेरहवीं का सामान लेने के लिये गोसलपुर आ रहे थे.
मोटर साईकिल में चला रहा था, शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही मंडला मोड़ मे पहुंचे तो रोड़ पर रोहित बर्मन, गोपाल बर्मन निवासी मुरैठ थाना सिहोरा के मिले कुछ दिन पूर्व गांव के राजेन्द्र शर्मा से विवाद हुआ था वह दोनो हाथ मे डंडा लिये थे। रास्ता रोकर बाइक में बैठे अखिलेश शर्मा व दीप्पू को पकडक़र नीचे उतारकर डंडा से मारपीट कर दी और जान से मारने की देने लगा। वह बाइक लेकर खेत तरफ भागा तो उस पर भी हमला किया। इसके बाद बाइक में भी तोडफ़ोड़ की।
