सतना: मैहर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 पर सडक़ हादसे में बोलेरो सवार 8 यात्री घायल हो गए। घायलों में शामिल पुरुष-महिला और बच्चों का उपचार मेडिकल कालेज रीवा में जारी है। हाईवे पर बोलेरो चालक द्वारा अचानक वाहन मोडऩे पर वहां से गुजर रहे ट्रक से टकरा गया.
सीधी से मैहर छठी कार्यक्रम में आए चतुर्वेदी परिवार की बोलेरो के साथ हादसा यू-टर्न लेते समय हुआ। हादसे में बोलेरो सवार कई लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।घायलों को पहले मैहर अस्पताल, फिर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
