वैशाली नदी में डूबे युवक का मिला शव

ग्वालियर। पारसेन गांव से निकली वैशाली नदी में नहाने के दौरान बहे युवक का शव सोमवार को मिल गया। नदी में भैंसे गईं तो उनके जाने से शव ऊपर आ गया। शव ऊपर आते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने उसे बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिजौली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। देवेन्द्र उर्फ गोलू 20 वर्ष पुत्र तिलक सिंह माहौर निवासी पारसेन बिजौली रविवार को अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा था। अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे देवेन्द्र बहाव के साथ आगे बह गया, जबकि इसके बाकी दोस्त नदी से बाहर निकल आए। कुछ देर तक जब देवेन्द्र नदी से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने तुरंत यह जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। युवक नदी में बह गया है इसका पता चलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम वैशाली नदी पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। पारसेन गांव के लोग नदी पर अपने मवेशी लेकर गए तो कुछ भैंसे पानी के अंदर पहुंचकर आगे बढ़ गईं। मवेशियों द्वारा नदी के पानी में की गई हलचल से देवेन्द्र माहौर का शव ऊपर आ गया। शव के ऊपर आते ही तुरंत उसे बाहर निकाला गया।

Next Post

खंडेलवाल की प्रथम रैली में भाजपा नेता दिखा रहे ताकत 

Mon Jul 7 , 2025
इंदौर। खंडेलवाल की रैली में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला खंडेलवाल के साथ जीप पर मौजूद है। मधु वर्मा ने स्वागत-सत्कार में सबको पीछे छोड़ दिया है।सबसे ज्यादा स्वागत मंच और भीड़ इकट्ठा कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई है। […]

You May Like