नशे की हालत में पत्नी से विवाद, फिर साड़ी का फंदा बनाकर दी जान

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में एक 24 साल के युवक ने पत्नी से विवाद करने के बाद आत्महत्या कर ली. रविवार को बैरागढ़ा थाना पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक विशाल अहिरवार सीटीओ इलाके में रहता था. शनिवार को देर रात वह शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था. इस दौरान उसकी पत्नी से विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर विशाल ने अपनी पत्नी का मंगलसूत्र खींचकर तोड़ दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया. बंद कमरे में उसने अपनी पत्नी की साड़ा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. विशाल की पत्नी और उसकी मां ने जब तक पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोडा, तब तक विशाल फंदे पर झूल चुका था. उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विशाल के परिजनों के मुताबिक वह एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हो सका. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है.

Next Post

बच्चों से शौचालय साफ करवाने वाला शिक्षक निलंबित

Sun Feb 22 , 2026
शाजापुर। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपल्यागोपाल का एक वीडियो 17 फरवरी को वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षक फजल एहमद खान वहां पढऩे वाले बच्चों से परीक्षा के नाम पर शौचालय और बाथरुम साफ करवाते दिख रहे थे. इस संबंध में नवभारत द्वारा 18 फरवरी को परीक्षा के नाम पर बच्चों […]

You May Like