मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने घेरा थाना, हत्या की धारा बढ़ी

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में नौ जून को हुई मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने मामले में अन्य आरोपियों के नाम पुलिस को बताये। उनका कहना रहा कि इनके नाम भी प्रकरण में जोड़े जाए, पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अगर जांच में उनकी भूमिका सामने आती है तो उन्हें भी आरोपी बनाया जायेगा, फिलहाल पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी हैं।

पुलिस ने बताया कि राज कोल निवासी व्हीकल स्टेण्ड शोभापुर के पास रांझी, प्राईवेट काम करता था। नौ जून को साहिल के घर के पास ही गोविंद कोल, बेटू कोल, प्राशु कोल, राजन कोल उसे मिले थे जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। लोहे के पाइप से भी हमला किया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर गोविंद कोल, बेटू कोल, प्राशु कोल, राजन कोल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरे पक्ष से किशन कोल निवासी कंचनपुर दुर्गा मालगुजार मंदिर के पास कोल बस्ती अधारताल ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें गोविंद कोल, बेटू कोल, प्राशु कोल को आरोपी बनाया गया था। इलाज के दौरान रविवार को राज कोल की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी हैं साथ ही परिजनों केे आरोपों की भी जांच शुरू कर दी हैं।

Next Post

नर्मदा के विवेकानंद घाट पर डूबे दो बच्चे, तलाश जारी

Sun Jun 15 , 2025
नर्मदापुरम। नर्मदा नदी के विवेकानंद घाट पर आज शाम दो बच्चे डूब गए, उनकी तलाश की जा रही है। डूबने वाले बच्चों के नाम दिलखुश पिता नरेश ठाकुर 20 वर्ष निवासी इटारसी एवं यश मेहरा 17 वर्ष भाट मोहल्ला है।एफडीईआरएफ की टीम बच्चों की तलाश कर रही है तीन दोस्तों […]

You May Like