नर्मदा के विवेकानंद घाट पर डूबे दो बच्चे, तलाश जारी

नर्मदापुरम। नर्मदा नदी के विवेकानंद घाट पर आज शाम दो बच्चे डूब गए, उनकी तलाश की जा रही है। डूबने वाले बच्चों के नाम दिलखुश पिता नरेश ठाकुर 20 वर्ष निवासी इटारसी एवं यश मेहरा 17 वर्ष भाट मोहल्ला है।एफडीईआरएफ की टीम बच्चों की तलाश कर रही है

तीन दोस्तों में से 2 गहरे पानी में डूब गए हैं। हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे विवेकानंद चौर पर हुआ। डूबने वाले यश मंगल 17 साल और दूसरा दिलखुश ठाकुर 20 साल का है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक डूबते दिख रहे हैं दिल्लीपश पिता नरेश ठाकुर सोम राज स्कूल में कक्षा 12 वीं का छात्र है जबकि यश मंगल गुरुनानक पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र है।

घटना की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी श्रीम पाठे और होम गार्डस की टीम मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया पुलिस के मुताबिक इटारसी निवासी दिल्लीपश ठाकुर (20), यश मंगल (17) और कृष्णा ठाकुर (17) रविवार को नमदा स्थान के लिए विवेकानंद चौर आए थे नहाते-नहाते दिल्लीपश और यश चौर पर लगी सुरक्षा चैन पार कर गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद दोनों पानी में डूबने लगे।

चौर पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस हादसे को वीडियो बनाया लिया फिलहाल पुलिस और होमगार्डस की टीम रेस्क्यू कर रही है एसडीआरएफ (होमगार्ड) के प्लाटून कमांडर राज चौधरी ने बताया कि दोनों युवकों की सर्चिंग जारी है।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे युवक की मौत

Sun Jun 15 , 2025
पिपरिया।आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे युवक की मौत हो गई है। समनापुर पंचायत के अंतर्गत विस्थापित ग्राम राईखेडा में शनिवार को शाम आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम के संजय पिता गुलजार उम्र 30 वर्ष के पैर,हाथ व कमर पर आकाशीय बिजली गिरने की चिंगारी से झुलस गया था जिसको तत्काल […]

You May Like