
पिपरिया।आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे युवक की मौत हो गई है। समनापुर पंचायत के अंतर्गत विस्थापित ग्राम राईखेडा में शनिवार को शाम आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम के संजय पिता गुलजार उम्र 30 वर्ष के पैर,हाथ व कमर पर आकाशीय बिजली गिरने की चिंगारी से झुलस गया था जिसको तत्काल ग्रामीणजन शासकीय चिकित्सालय लाये जहां डॉ.प्रखरसिंह द्वारा इलाज किया व स्वास्थ्य में सुधार भी आया था परंतु रविवार प्रात: मृत्यु हो गई।
