खमरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर 

जबलपुर। पुलिस व्यवस्था में और कसावट लगाने पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर थाना प्रभारियों में फेरबदल कर दिया। अब खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो को लाइन अटैच कर दिया गया है। जबकि बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक को खमरिया थाने की कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइन से जितेंद्र पाटकर को बेलबाग थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले मदनमहल थाना प्रभारी संगीता सिंह को लाइन अटैच किया जा चुका है। जबकि हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज को मदनमहल और ग्वारीघट थाना प्रभारी रहे सुभाषचंद्र बघेल को हनुमानताल थाने की कमान सौंपी जा चुकी है। हरिकिशन को ग्वारीघाट थाना प्रभारी बनाया गया है‌।

Next Post

एक्सीडेंट में तीन की मौत 

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर। विजयनगर व पनागर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। विजय नगर पुलिस ने बताया कि बुधवार को प्रांजल वर्मा 29 वर्ष निवासी ग्राम रौसरा स्टेशनगंज नरसिंहपुर ने बताया कि विजय वर्मा 24 वर्ष एवं रोहित पटेल 25 वर्ष दोनों निवासी […]

You May Like