
जबलपुर। विजयनगर व पनागर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
विजय नगर पुलिस ने बताया कि बुधवार को प्रांजल वर्मा 29 वर्ष निवासी ग्राम रौसरा स्टेशनगंज नरसिंहपुर ने बताया कि विजय वर्मा 24 वर्ष एवं रोहित पटेल 25 वर्ष दोनों निवासी रोसरा स्टेशनगंज उसके घर के सामने रहते थे, दोनों का आदि प्लाजा के पास एक्सीडेंट हो गया। सड़क दुर्घटना में आयी चोटों के कारण दोनों की मौत हो गयी। इसी प्रकार पनागर पुलिस ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि अंकित पाठक 27 वर्ष निवासी ग्राम नरगवॉ का सड़क दुर्घटना में घायल होकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
