शादी के 20 दिन बाद दहेज की डिमांड कर दी प्रताडऩा, तीन तलाक दे घर से निकाला

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत बाबा टोला निवासी एक नवविवाहिता को शादी के बीस दिन बाद से ही दहेज लोभियों के द्वारा प्रताडि़त किया जाने लगा। डिमांड पूरी नहीं हुई तो पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक मुस्कान शेख 25 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमानताल ने लिखित शिकयत की कि उसकी सगाई उसकी खाला शहजादी पठान के माध्यम से 16 मई 25 को अमखेरा रोड गोहलपुर निवासी मोह. राशिद अंसारी के साथ हुई थी। सगाई के बाद राशिद एवं राशिद के पिता महराजुद्दीन एवं मां साहीन अंसारी के द्वारा सोने की अंगूठी, चेन, एक्सिस, सोफा, पलंग व गृहस्थी का सामान दिये थे।

शादी के बाद 20 दिन अच्छे से रखे फिर सोने के हार व चूढी की मांग करने लगे, शादी के बाद से पति, ससुर एवं सास मिलकर कम दहेज लाने की बात को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हुये 5 लाख रूपये मायके से लाने को कहने लगे, पति बोला 5 लाख व जेवर मायके से नहीं लायी तो तलाक दे दूंगा। उसके पिता घर आकर समझाये तो पति ने उसे 3 बार तलाक-तलाक कह दिया। उसकी मॉ ने शादी के पूर्व सास को 40 हजार रूपये दिये थे, मॉ ने पैसे वापस मांग लिये इस कारण उसके प्रताडि़त किये। पति ने उसे घर से निकाल दिया। ससुर बोला कि 5 लाख रूपये लेकर आना तभी अच्छे से रखेंगे।

Next Post

विश्व स्तनपान सप्ताह में होंगी अनेक गतिविधियां

Mon Aug 3 , 2026
सीहोर. विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 7 अगस्त तक जिले में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. कलेक्टर बालागुरु के ने निर्देश दिए हैं कि सप्ताह के दौरान सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एक अगस्त को इस […]

You May Like