सीहोर. विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 7 अगस्त तक जिले में विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. कलेक्टर बालागुरु के ने निर्देश दिए हैं कि सप्ताह के दौरान सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एक अगस्त को इस सप्ताह का शुभारंभ हुआ. कलेक्टर ने आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर बच्चे को जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारंभ कराने, पहले छह माह तक स्तनपान तथा छह माह के बाद पूरक आहार के साथ दो वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में परामर्श देने के निर्देश दिए.
विश्व स्तनपान सप्ताह में होंगी अनेक गतिविधियां
