छतों पर सोलर प्लांट से बिजली बनाने में इंदौर अव्वल

इंदौर: प्रधानमंत्री सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पश्चिम मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा को लेकर तेजी से विस्तार हुआ है. मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर के कार्यक्षेत्र में अब तक करीब 47 हजार उपभोक्ताओं ने रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए हैं.

इनमें से 42 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को 327 करोड़ रुपए की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से दी जा चुकी है. प्रति उपभोक्ता अधिकतम 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है. इंदौर महानगरीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज हुई है. जुलाई 2025 में 18,500, दिसंबर 2025 में 22,000 और वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़कर 27,100 से अधिक हो गया है.

कुल क्षमता 410 मेगावाटसे अधिक
घरेलू मकानों के साथ-साथ कार्यालयों, दुकानों और कारखानों की छतों पर भी सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। पूरे कंपनी क्षेत्र में रूफटॉप सोलर नेट मीटर की कुल क्षमता 410 मेगावाट से अधिक हो चुकी है

Next Post

सीएनजी कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Thu Apr 30 , 2026
अलवर 30 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सीएनजी कार में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। लक्ष्मणगढ़ के थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह […]

You May Like