मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 21 अक्टूबर को खुलेगा।
जेपीएल ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) फाइल किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को बताया कि आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को कारोबार की समाप्ति के साथ बंद होगा। इससे पहले 19 अक्टूबर को एंकर निवेशक बोली लगा सकेंगे।
जियो प्लेटफॉर्म्स के पात्र कर्मचारी अधिकतम 500 करोड़ रुपये तक के शेयर खरीद सकेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र कर्मचारी 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर खरीद सकेंगे।
आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य के 27 करोड़ नये शेयर जारी किए जाएंगे।