न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 181 रनों का लक्ष्य

हरारे 26 जुलाई (वार्ता) डेवन कॉन्वे और रचिन रविंद्र (47-47) रनों की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। नौवें ओवर में सेनुरन मुथुसामी ने टिम सीफर्ट (30) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 12वें ओवर में लुंगी एन्गिडी ने डेवन कॉन्वे को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। डेवन कॉन्वे ने 31 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से (47) रनों की पारी खेली। मार्क चैपमैन (तीन) भी लुंगी एन्गिडी का शिकार बने। रचिन रविंद्र ने 27 गेंदों में चार चौके और दाे छक्के लागते हुए (47) रन बनाये। माइकल ब्रेसवेल 15 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट किये। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की ओर से लुंगी एन्गिडी ने दो विकेट लिये। नांद्रे बर्गर और वेना मफाका और सेनुरन मुथुसामी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

 

 

 

Next Post

इंदौर की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ होगी FIR: महापौर

Sat Jul 26 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फेक न्यूज और भ्रामक पोस्ट के ज़रिए इंदौर की छवि को धूमिल करने वालों को दो-टूक चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग दूसरे शहरों की घटनाओं, वीडियो या फोटो को इंदौर की बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं, वे इंदौर के […]

You May Like