विशेष अभियान में 2306 लंबित पेंशन शिकायतों का निपटारा

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के विशेष अभियान-3 के तहत लंबे समय से लंबित पेंशन संबंधी 2306 शिकायतों और दावों का निपटारा किया गया है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस अभियान के तहत 3,193 मामलों को समाधान के लिए लिया गया था, जिनमें 2306 शिकायतों और दावों यानी 72 प्रतिशत मामलों का निपटारा हो चुका है। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ फॉलोअप जारी है।

मंत्रालय ने कहा कि विशेष अभियान-3 की शुरुआत सात जुलाई को हुई थी और यह 31 अगस्त तक चला। तैयारी चरण में मंत्रालयों, विभागों और उनके संबद्ध कार्यालयों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से प्राप्त लंबे समय से लंबित मामलों की पहचान की। विभाग के अनुसार, निपटाए गए मामलों में बड़ी संख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की है। ऑनलाइन माध्यमों और सीपीईएनजीआरएएमएस पोर्टल के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायतों के समाधान को डिजिटल खाई पाटने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है। अभियान के दौरान कई वर्षों से लंबित मामलों में पेंशन और बकाये की बड़ी रकम भी जारी की गयी।

.....

Next Post

जलाशयों में फुल टैंक लेवल का इंतजार: एफटीएल के बाद ड्रोन से सर्वे कर हटेगा कैचमेंट का अतिक्रमण

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। बड़े तालाब,कलियासोत केरवाडेम में को पूरा भरने में बस एक बारिश का इंतजार है. जो तीन से चार दिन में होने की संभावना है. इन तालाबों के फुल होने के बाद ही इनकी वास्तविक फुल टेंक लेबल की सीमा निर्धारित हो सकेगी. इस मामले को लेकर सांसद आलोक शर्मा […]

You May Like