एमडी ने हातोद बिजली वितरण केंद्र और सब स्टेशन का किया निरीक्षण

इंदौर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को देपालपुर बिजली संभाग के हातोद वितरण केंद्र और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान सिंह ने विद्युत उपकेंद्र में लगे पावर ट्रांसफार्मर पर क्षमता के अनुरूप भार रखने और कैपेसिटर बैंक को दुरुस्त रखने के निर्देश दिएय उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभिलेखों का नियमित संधारण करने, लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित आवेदनों का समय सीमा में निराकरण और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के साथ सिंचाई पंपों के विद्युत भार का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक संजय मालवीय, देपालपुर के कार्यपालन अभियंता अभिषेक रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

दिल दहला देने वाली घटना: 5 साल के मासूम की पिता के मुक्के से मौत, आरोपी हिरासत में

Mon Aug 31 , 2026
सेंट्रल नोएडा (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सेंट्रल नोएडा जोन के फेस तृतीय थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। डॉयल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के पुत्र को मुक्का मारकर […]

You May Like