कॉम्बिंग गश्त में 249 बदमाश गिरफ्तार, 303 गुंडे-हिस्ट्रीशीटर किए चेक

ग्वालियर: पुलिस ने दरमियानी रात बड़ा सरप्राइज कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर रातभर चली इस विशेष गश्त में पुलिस ने फरार चल रहे उन 249 बदमाशों को दबोच कर सीधे हवालात की हवा खिलाई, जो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। जब पुलिस की गाड़ियां रात में सायरन बजाते हुए पुराने बदमाशों के घरों पर पहुंचीं, तो कई अपराधियों की नींद सीधे हवालात में ही खुली। कॉम्बिंग गश्त के दौरान खुद एसएसपी धर्मवीर सिंह देर रात सड़कों पर मोर्चा संभाले नजर आए। कॉम्बिंग गश्त में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, जयराज कुबेर और प्रशिक्षु आईपीएस मनोज कुमार सहित जिले के सभी सीएसपी, डीएसपी अपने-अपने थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल के साथ रातभर सड़कों पर पैदल गश्त करते रहे।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूरे जिले को घेरकर एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई की, जिसमे 249 वारटी गिरफ्तार किये गये। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे 121 स्थाई वारंटियों को भी दबोचा गया। न्यायालय द्वारा जारी 128 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।303 पुराने बदमाश, गुंडे व हिस्ट्रीशीटर को घर पहुंचकर चेक किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले 158 सूचीबद्ध गुंडों के घरों पर आधी रात को रेड मारी गई। 145 कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों को खंगाला गया, उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए। पुराने बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।

Next Post

बंद किराना दुकान में भीषण आग, करीब डेढ़ लाख का सामान खाक

Sat May 23 , 2026
शिवपुरी: यहां रात में एक बंद किराना दुकान में भीषण आग लग गई। गश्त कर रही पुलिस ने आग की लपटें उठती देखीं। पड़ोसी के बोरवेल से आग बुझाई गई। करीब डेढ़ लाख का सामान खाक हो गया।शिवपुरी जिले के लुकवासा कस्बे में स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में […]

You May Like