इटारसी जंक्शन की कमान बदली: विनोद कुमार चौधरी बने स्टेशन प्रबंधक, दिवाकर कुमार संभालेंगे यार्ड की जिम्मेदारी

इटारसी। रेल प्रशासन ने इटारसी जंक्शन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। वरिष्ठ रेल अधिकारी विनोद कुमार चौधरी ने इटारसी जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक के रूप में और चीफ यार्ड मास्टर दिवाकर कुमार ने अपना-अपना नया पदभार ग्रहण कर लिया है।

अब रेल जंक्शन के स्टेशन की कमान विनोद कुमार चौधरी के पास और रेलवे यार्ड की कमान अब दिवाकर कुमार के हाथों में होगी। उन्हें इटारसी जंक्शन का नया मुख्य यार्ड मास्टर नियुक्त किया गया है। इन नई नियुक्तियों से स्टेशन के परिचालन और यात्री सुविधाओं में और अधिक सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा से सबके सहयोग से कार्य करने की बात कही है।

Next Post

साहसिक खेलों को बढ़ावा: अनजान और गरीब बच्चों को माउंटेनियर बना रहे राकेश

Wed Jan 7 , 2026
पचमढ़ी।मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में अब साहसिक खेलों को नई दिशा मिलती दिख रही है, जहां पर्वतारोही राकेश धुर्वे बच्चों को निशुल्क रॉक क्लाइम्बिंग से जुड़ी ट्रेनिंग देकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं। यह पहल पचमढ़ी में एडवेंचर स्पोर्ट्स कल्चर को मजबूत करने की […]

You May Like