जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में कार्य योजना पर चर्चा

सतना/ मैहर:कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान श्रीमती रानी बाटड की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में संपन्न जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की कार्य योजना के अनुमोदन एवं चालू वित्तीय वर्ष में प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, डीएफओ विद्याभूषण मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उच्च प्राथमिकता क्षेत्र में 9.80 करोड, अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में 5.53 करोड सहित कुल 16 करोड 34 लाख रूपये की कार्ययोजना बनाई गई है। जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उच्च प्राथमिकता क्षेत्र में 11.76 करोड और अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 7.84 करोड रूपये सहित कुल 19.60 करोड रूपये की कार्ययोजना बनाई गई है।

Next Post

तमिलनाडु चुनाव रणनीति पर कांग्रेस हाई कमान लेगा अंतिम फैसला: के.सी. वेणुगोपाल

Sun Jan 18 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने शनिवार देर रात चली मैराथन बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में पार्टी की चुनावी रणनीति और संभावित सत्ता-साझाकरण गठबंधनों पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली इस बैठक की […]

You May Like