हेलमेट नहीं तो चालान तय, विशेष अभियान शुरू

जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों में लगभग 50 प्रतिशत मृतक दोपहिया वाहन चालक होते हैं, जिनमें अधिकांश ने हेलमेट नहीं पहना होता। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक चालानी कार्रवाई करने और नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को प्रकरण भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
109 वाहनों पर 32,700 का जुर्माना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों—जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका और पाटन बायपास—में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए 109 वाहनों पर चालान किया गया और कुल 32,700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। वहीं, 19 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण परिवहन विभाग को भेजे गए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही
इसके अलावा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई। ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शहर में 11 और बरगी टोल प्लाजा पर एनएचएआई टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में 2 प्रकरण दर्ज किए गए। कुल 13 मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

डायमंड अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट चोरी

Mon Apr 27 , 2026
जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली एक वृद्ध महिला की डायमंड की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया ।पुलिस ने बताया कि श्रीमति सीमा पाण्डेय 51 वर्ष निवासी ऋषि आटा चक्की के पास कृष्णा कॉलोनी त्रिमूर्ति नगर थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सोने […]

You May Like