इंदौर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य की जिला न्यायिक संस्थाओं में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों, उप प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ निजी सहायकों के तबादला आदेश जारी कर दिए. जारी सूची के अनुसार नर्मदापुरम में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार गोयल का तबादला इंदौर किया है. वहीं सागर, विदिशा, शहडोल, भिंड सहित अन्य जिलों के अधिकारियों के भी तबादले किए हैं.
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उप प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ निजी सहायकों के भी स्थानांतरण किए हैं. इसके अलावा कुछ अधिकारियों के स्वैच्छिक स्थानांतरण आवेदन स्वीकार किए, जबकि कुछ आवेदन निरस्त कर दिए हैं. सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.
Next Post
पूर्व विधायक डॉ सुनीलम को हाईकोर्ट से झटका
Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर:पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता डॉ सुनीलम को हाईकोर्ट हाईकोर्ट से झटका लगा है। अधिवक्ता द्वारा अंतिम बहस के लिए तैयार नही होने के कारण हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह की युगलपीठ ने उनकी तरफ से वीजा जारी किये जाने की अनुमति के लिए दायर आवेदन […]

You May Like
-
1 year ago
ऊर्जाधानी में शीतलहर का टॉर्चर