
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत मोहासम के पास शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खुडावल निवासी करण दास पटेल (75) और उमाशंकर लोधी (55) शुक्रवार दोपहर अपनी मोटरसाइकिल से दिनारी खम्हरिया जा रहे थे। मोहासम के पास काल बनकर आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौत हो गई
