कान की देखभाल में लापरवाही प्रभावित कर सकती है बच्चों का भविष्य 

जबलपुर। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विक्टोरिया जिला अस्पताल में कान की सुरक्षा और श्रवण संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी और नोडल ऑफिसर डॉ. रुमिता आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसमें आमजन को ध्वनि प्रदूषण के खतरों और कानों की देखभाल के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

विशेष शिविर में विशेषज्ञों ने की जांच

विक्टोरिया जिला अस्पताल में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में नाक, कान एवं गला विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. शोभा अग्रवाल, डॉ. पंकज ग्रोवर और डॉ. नियोगी ने अपनी सेवाएं देते हुए लोगों की हियरिंग स्क्रीनिंग की और उन्हें कान से संबंधित समस्याओं के उपचार और बचाव के उपाय बताए।

जिलेभर में लगाए गए स्क्रीनिंग कैंप

जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी श्रवण जांच शिविर लगाए गए। इसके साथ ही आरबीएसके स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों की हियरिंग स्क्रीनिंग की गई।

समय पर जांच और उपचार जरूरी

नोडल ऑफिसर डॉ. रुमिता आचार्य ने बताया कि कम सुनाई देने की समस्या को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही बच्चों में हियरिंग लॉस के अर्ली डिटेक्शन और कॉक्लीयर इम्प्लांट जैसी आधुनिक सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

Next Post

बिना नक्शा पास कराए या बिना एनओसी के चल रही दुकानों को अनुमति नहीं: उड़ीसा हाई कोर्ट

Fri Mar 6 , 2026
भुवनेश्वर, 6 मार्च (वार्ता) उड़ीसा हाई कोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यह पक्का करें कि किसी भी ऐसी इमारत को व्यापार करने का लाइसेंस या अनुमति न दी जाए, जो कानूनी नियमों को पूरा नहीं करती। कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए […]

You May Like