छिंदवाड़ा, मऊगंज और सागर में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने जानकारी दी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के पश्चात छिंदवाड़ा, मऊगंज एवं सागर जिला कांग्रेस कमेटियों की जिला कार्यकारिणियों का गठन किया गया है।

डॉ. कामले ने बताया कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में जिला कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस का संगठनात्मक कार्य तेजी और सक्रियता के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि समाज के हर वर्ग की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी पूरी कर ली गई हैं। साथ ही, जिला कांग्रेस कमेटियों में जिला संगठन महासचिवों की नियुक्ति कर संगठनात्मक समन्वय और कार्यक्षमता को और सुदृढ़ किया गया है।

डॉ. संजय कामले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आपसी सहयोग, समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को उठाने, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और संगठन का यह विस्तार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

डीपी वर्ल्ड बना पीजीटीआई का टाइटल एवं अम्ब्रेला पार्टनर

Fri Jan 30 , 2026
नई दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने आज डीपी वर्ल्ड के साथ एक ऐतिहासिक बहु-वर्षीय साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत, वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड भारत के प्रमुख प्रोफेशनल गोल्फ टूर की टाइटल पार्टनर और ऑफिशियल अंब्रेला पार्टनर बनेगी। यह साझेदारी भारतीय […]

You May Like