ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की नयी धमकी: समझौता न होने पर यूरोपीय देशों पर लगेगा भारी आयात शुल्क

वॉशिंगटन, (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बड़े ऐलान में कहा है कि अगर ग्रीनलैंड की खरीद को लेकर कोई समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका कई यूरोपीय देशों पर नए आयात शुल्क लगाएगा। श्री ट्रम्प के इस बयान ने आर्कटिक क्षेत्र पर अमेरिकी नियंत्रण हासिल करने की उनकी पुरानी मांग को एक बार फिर गरमा दिया है।

श्री ट्रम्प ने कहा कि एक फरवरी से डेनमार्क, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और अन्य देशों से आने वाले “किसी भी और सभी सामानों” पर 10प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यदि कोई समझौता नहीं होता है, तो एक जून से इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “हमने डेनमार्क और यूरोपीय संघ के सभी देशों को कई वर्षों तक टैरिफ न लगाकर सब्सिडी दी है। अब सदियों बाद डेनमार्क के लिए लौटाने का समय आ गया है—विश्व शांति दांव पर है!”

राष्ट्रपति ट्रम्प ने तर्क दिया कि ग्रीनलैंड अमेरिकी और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने डेनमार्क की रक्षा व्यवस्था को अपर्याप्त बताया और चेतावनी दी कि इन देशों द्वारा ग्रीनलैंड में कम संख्या में सैन्य कर्मियों की तैनाती “ग्रह की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए एक बहुत ही खतरनाक स्थिति” है।

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका पिछले 150 से अधिक वर्षों से ग्रीनलैंड को हासिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि आधुनिक हथियार प्रणालियों और ‘गोल्डन डोम’ जैसे मिसाइल रक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए इस क्षेत्र पर नियंत्रण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

 

 

Next Post

दो दिवसीय नगर गौरव 24 व 25 को

Sun Jan 18 , 2026
सतना: अपने स्थापना दिवस के मौके पर नगर निगम सतना दो दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन करने जा रही है। इस दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन 24 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी होंगी जबकि समापन कार्यक्रम के मुख्य […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।