फूलबाग हाट बाजार में शुरू हुआ राखी मेला, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं दिखा रहीं अपना हुनर

ग्वालियर: रक्षाबंधन के त्योहार को यादगार बनाने के लिए फूलबाग स्थित संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में आज से राखी मेले का आयोजन शुरू हो गया है, जो 25 अगस्त तक चलेगा। इस मेले में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपने हाथों से तैयार आकर्षक राखियां और अन्य उत्पाद लेकर पहुंच रही हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक विनीत गुप्ता ने बताया कि मेले में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के अलावा लेडीज पर्स, रेडीमेड वस्त्र, दाल, दलिया, चावल, मसाले, शहद, सरसों-नारियल-बादाम तेल, वर्मी कम्पोस्ट, टैडीवियर, नमकीन, अचार, जैविक खाद, रुई बाती और मोती माला जैसे उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।यह आयोजन जहां एक ओर ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का सीधा मंच उपलब्ध कराएगा, वहीं शहरवासियों को भी शुद्ध और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा।

Next Post

गुरुजी की एक झलक पाने उमड़ा पंजाबी समाज का जनसैलाब

Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर: सावन के पवित्र माह में जहां देश भर के श्रद्धालु शिव पूजा, अभिषेक करके शिव जी की आराधना में लगे हैं तो वहीं पंजाबी समाज के कुल गुरु रामसुखदास महाराज (कलानौर) राष्ट्र के कल्याण हेतु अपने शिष्यों एवं 300 भक्तों के साथ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने धार्मिक यात्रा पर […]

You May Like