बार-बार बदल रही फसल खरीदी तारीख से आक्रोशित किसानों ने दिया धरना

बागली।भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत बागली इकाई द्वारा सोमवार को बागली मुख्यालय पर राजस्व कार्यालय के गेट पर सांकेतिक धरना दिया उक्त धरना प्रदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मेहनतकश किसानों पर अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। जो उचित नहीं है नियम और कानून का पालन नहीं करना है तो मण्डी अधिनियम के अंतर्गत जिस प्रकार एम एस पी से नीचे फसल बिकती है। उस पर भी सख्ती से आदेश का पालन होना चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए किसान गेहूं फसल के रखरखाव को लेकर चिंतित है। इसलिए

गेहूं तुलाई तुरंत चालु की जाना चाहिए दूसरी और सहकारी

सहकारी संस्था लोन अदायगी कि अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31मई किया जाना चाहिए क्षेत्र में इस वर्ष भी

गेहूं फसल का उत्पादन पहले से अधिक हुआ है। इसलिए 11क्विटल प्रति बिघा तुलाई होना निश्चित किया जाए दूसरी और लगातार मजदूरों की कमी के चलते हार्वेस्टर विकल्पों के कारण

खेतों में खड़ी नरवाई खापा सफाई का विकल्प नहीं तब तक किसानों पर कानूनी कार्यवाही नहीं होना चाहिए

इसी दौरान जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश जाट ने कहा कि जो गेहूं के खापे प्रबंधक को लेकर कोर्ट के आदेश हुए हैं। उसका पालन पूरी तरह होना चाहिए पहले विभाग इसका सुरक्षित निष्पादन प्रबंध कर के बताएं जब यह खुद इसका प्रबंध नहीं कर सकते तो किसी भी किसानों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और जिस प्रकार बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसानों के खेतो आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है । जिससे कृषि उपज एवं कृषि के समान जल रहे हैं। उनको भी तत्काल मुआवजा दिया जाने की व्यवस्था होना चाहिए तथा बिजली विभाग पर कार्रवाई होनी चाहिए उसी प्रकार जंगल में लग रही आग किसानों के खेतो तक पहुंच रही है। उसे भी रोकने का प्रबंध वन विभाग द्वारा किया जाना चाहिए ।इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार,जिला उपाध्यक्ष नारायण मंडलोई, तहसील अध्यक्ष अनिल पाटीदार मंत्री सतोंष प्रजापति सहित सेकडो पीड़ीत किसान उपस्थित रहे।

Next Post

फ्रांस ने बेचा अमेरिका में रखा अपना सोना, 8.1 अरब यूरो का हुआ मुनाफा

Mon Apr 6 , 2026
पेरिस, 06 अप्रैल (वार्ता) बैंक ऑफ फ्रांस ने कहा है कि उसने न्यूयॉर्क में रखे अपने शेष स्वर्ण भंडार को वापस ले लिया है और उसके स्थान पर पेरिस स्थित अपने भंडार में समान मात्रा का सोना रख लिया है। बैंक के अनुसार यह मात्रा 129 टन है, जो उसके […]

You May Like