
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को रितिक केशरवानी 29 वर्ष निवासी रतन कॉलोनी गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर से अपने साथी राजीव गुप्ता एवं राजेश गुप्ता को हाथीताल छोडऩे के बाद अपने घर जा रहा था हाथीताल में श्याम गुप्ता, सुमित गुप्ता एवं अतीश गुप्ता आये श्याम गुप्ता उसके फल की दुकान में काम करता था, तीनों उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों विवाद करने लगे, सुमित गुप्ता एवं अतीश गुप्ता ने उसके पकड़ लिया तथा श्याम गुप्ता ने चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी।
