गोलीकांड: तीनों आरोपित गिरफ्तार, निकला जुलूस

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत कछियाना में युवक पर चाकू से हमला करने के बाद उसे गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पुलिस ने हेकड़ी निकालते हुए उनका जुलूस भी निकाला। जिसके बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक तरुण उर्फ अनुपम मिरगे पिता रत्नाकरराज मिरगे 26 वर्ष निवासी सुपर मार्केट गंजीपुरा लार्डगंज का 26 अक्टूबर की रात 11 बजे अपने दोस्त आसू साहू के साथ एक्टिवा से बडे फुहारा से समोसा लेकर लौट रहा था। बसोड मोहल्ला की गली साहू मोहल्ला में सत्या सिंह राजपूत, सत्यम साहू, वीरु संग्राम मिले और उसे रोक कर शराब पीने के लिये थे और उससे दो हजार रुपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों भडक़ गए थे। वीरु संग्राम ने उसे पकड़ लिया और सत्या सिंह राजपूत ने अपने पास रखी पिस्टल एवं सत्यम साहू ने अपने पास रखा चाकू निकाल कर उसे जान से मारने की नियत से गोली चलाई और चाकू से हमला किया । इसके बाद तीनों तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे।

महाराजपुर से दबोचे गए

पुलिस ने महाराजपुर वायपास में दबिश देते हुये आरोपी सत्या सिंह परिहार 29 वर्ष निवासी गेट नम्बर 4 मदनमहल, सत्यम साहू 21 वर्ष निवासी पुस्तक वाली गली साहू मोहल्ला लार्डगंज, वीरू उर्फ हर्ष संग्राम 23 वर्ष निवासी बसोड़ मोहल्ला को दबोचा है। जिनके कब्जे से पिस्टल, चाकू, एक्टिवा जब्त कर ली गई है ।

Next Post

बिना अनुमति सडक़ कटिंग करने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई करें 

Sat Oct 31 , 2026
शाजापुर, कलेक्टर एवं जिला सडक़ सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, […]

You May Like