नगर निगम पुलिया के नीचे नाले में मिली लाश

इंदौर. राजवाड़ा क्षेत्र में नगर निगम की पुलिया के नीचे नाले में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच लोगों ने नाले में शव देखा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोपहर 11:50 बजे शव को बाहर निकलवाया. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा.

Next Post

जैप्टो की शिकायत के लिए गूगल पर नंबर तलाशा, बुजुर्ग महिला से 99 हजार की ठगी

Thu Nov 12 , 2026
इंदौर. छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ऑनलाइन सामान की शिकायत के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गईं. जैप्टो से पांच किलो शक्कर मंगाने के बाद कीमत को लेकर असंतुष्टि होने पर उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर तलाशा. ठगों ने कार्रवाई और रकम […]

You May Like